अर्थ : दिखाई देने या समझ में आने वाला ऐसा लक्षण, जिससे कोई चीज़ पहचानी जा सके या किसी बात का कुछ प्रमाण मिले।
उदाहरण :
रेडक्रास चिकित्सा क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण चिह्न है।
अर्जुन ने उपलक्ष्य को देखकर लक्ष्य -वेधन किया था।
बारिश खुलने का कोई संकेत नहीं है।
पर्यायवाची : अलामत, आसार, इंग, इङ्ग, उपलक्ष, उपलक्ष्य, केतु, चिन्ह, चिह्न, निशान, प्रतीक, प्रतीक चिन्ह, प्रतीक चिह्न, संकेत
अर्थ : पहले से ही निश्चित किया हुआ (प्रेमी प्रेमिका के) मिलने का स्थान।
उदाहरण :
नायिका मिलन स्थल पर नायक का बेसब्री से इंतजार कर रही थी।
पर्यायवाची : मिलन स्थल, संकेत, संकेत स्थल, सङ्केत स्थल